बोकारो, अप्रैल 27 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत झालबरदा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान (पीडीएस) लाइसेंस संख्या 06/सीकेवाई/03 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद्यान्न आवंटन एवं उपलब्धता की जानकारी ली तथा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित कार्डधारी उपासी देवी व अन्य से सीधे संवाद कर राशन वितरण की स्थिति, नियमितता एवं पारदर्शिता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लाभुकों से मिल रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया को लेकर भी फीडबैक लिया। निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने पीडीएस दुकानदार महेश प्रसाद सिंह चौधरी को खाद्यान्न आवंटन एवं वितरण से संबंधित पंजी अद्यतन रखने तथा सभी अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.