बोकारो, मार्च 13 -- चंदनकियारी प्रखंड के पांच विद्यालयों के मरम्मति कार्य का शिलान्यास विधायक पुत्र मुकेशकांत ने शुक्रवार को किया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची से स्वीकृत 5 विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास समारोह शुक्रवार को मध्य विद्यालय दामुडीह के प्रांगण में आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक के सुपुत्र मुकेश कांत रजक ने विधिवत शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर मुकेश कांत रजक ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। इस मौके पर विधायक...