चंदक नहर के पास आवारा कुत्तों का आतंक
बिजनौर, जून 23 -- चंदक कस्बे में चंदक नहर के पास आवारा कुत्तों का झुंड राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। बाइक सवारों पर अचानक हमला कर देते हैं। अब तक दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।चंदक नहर की पटरी से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। सुबह-शाम टहलने वालों और बाइक सवारों पर आवारा कुत्तों का झुंड टूट पड़ता है। अचानक सामने आने से कई बाइक सवार अपना संतुलन खोकर गिर कर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले एक महीने में कुत्तों के हमले से बीस से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। कई लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा है। परेशान कस्बावासियों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.