बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- चंडी में 3 जेवर दुकानों से 38 लाख की संपत्ति चोरी लालगंज व जैतीपुर बाजार में मंगलवार की रात हुई घटना दुकानों का शटर उखाड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम फोटो : चंडी चोरी : चंडी में बुधवार को चोरी के बाद दुकान की हालत। चंडी, एक संवाददाता। ठंड के इस मौसम में चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी है। थाना क्षेत्र के लालगंज व जैतीपुर बाजार में मंगलवार की रात तीन जेवर दुकानों का शटर तोड़कर चोरों ने 38 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसायी हैरान रह गये। लोग पुलिस की गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं। पहली घटना थाना से महज 150 मीटर दूर पुलपर के पास दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के नीचे हिमांशु ज्वेलर्स में हुई। प्राणचक गांव निवासी दुकानदार ने बताया कि बुधवार की सुबह फोन से सूचना मिली कि दुकान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.