चंडी में 20 को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला
बिहारशरीफ, जून 17 -- चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 20 जून को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें खरीफ फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि के लिए किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। बीएओ अंजली कुमारी ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को समेकित तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक, सभी कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी तथा किसान सलाहकार उपस्थित रहेंगे। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। (चंडी से सरफराज आलम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.