बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है। 18 अप्रैल को चुनाव होगा। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि 18 अप्रैल की सुबह आठ बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। चार बजे तक मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शाम को चार से पांच बजे तक निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी। समिति के तीन सदस्यों का चुनाव होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...