बिहारशरीफ, मार्च 23 -- चंडी/हरनौत, हिन्दुस्तान टीम। चंडी थाना क्षेत्र के एनएच 431 पर मिल्कीपर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में दो महिला जख्मी हो गयी। जख्मी पेनीपुर गांव के शिशुपाल कुमार की मां सोनिया देवी और चचेरी बहन जख्मी हो गये। शिशुपाल ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से उनकी गाड़ी में धक्का मारा। धक्का लगते ही दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर गये। पकड़े जाने के डर से अपना जूता व अन्य सामान छोड़कर वहां से भाग गये। सूचना पाकर पहुंचे डायल 112 के कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.