बिहारशरीफ, मार्च 11 -- फोटो : चंडी पूजा-चंडी के माधोपुरगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के माधोपुरगढ़ में शीतला अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही शीतला माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्हें ठंडे पकवानों का भोग लगाया। महिलाओं ने अपने घरों में मंगलवार की शाम को ही अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर तैयार रखे थे। सुबह मंदिर में इन्हीं व्यंजनों का भोग लगाया गया। आदित्य देव एवं शीतला माता सेवा संस्थान के अध्यक्ष आत्मा राम ने कहा कि शीतला अष्टमी की परंपरा के अनुसार, माता को बसियौरा यानी एक दिन पहले तैयार किए गए ठंडे पकवानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.