बिहारशरीफ, मार्च 27 -- फोटो : चंडी मौत-चंडी में शुक्रवार को आंधी के कारण गिरा पेड़। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में शुक्रवार को तेज आंधी-पानी से काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ गिर गया। इससे कई इलाकों की बिजली गुल हो गयी। चिस्तीपुर गांव में लोहे का पाईप उड़कर महिला के उपर गिर गया। इससे महिला की मौत हो गयी। मृतका रुकेश राम की 30 वर्षीया पत्नी रूपा देवी थी। इधर, चंडी बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास पुराना सेमल का पेड़ आंधी के कारण गिर गया। इससे भगदड़ मच गयी। परिजनों ने बताया कि वे खलिहान में काम कर रही थी। आंधी के कारण अपने घर लौट रही थी। तभी आंधी में लोहे का पाईप उड़ता हुआ आया और उनके उपर गिर गया। जख्मी महिला को इलाज के लिए नगरनौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोरायपुर पंचायत के मुखिया पति सुमन ...