बिहारशरीफ, नवम्बर 22 -- करंट से मौत होने की जतायी जा रही आशंका चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ-फतुहा रेलखंड पर शनिवार की सुबह अनथपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर अधेड़ की लाश बरामद की गयी। मृतक की पहचान रामप्रवेश बिंद के 41 वर्षीय पुत्र शिवकुमार के रूप में की गयी है। परिजन करंट से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। उनके भाई ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे से वे गायब थे। काफी खोजने के बाद भी उनका पता नहीं चला। सुबह में उप मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि पटरी पर शव मिला है। उन्होंने अंदेशा जताया कि रेलवे ने ट्रैक के नीचे जमीन की खुदाई की है। इससे गड्ढा हो गया और पानी जमा है। कुछ लोग इसमें करंट का जाल लगाकर मछली मारते हैं। अंदेशा है कि वे करंट की चपेट में आ गये। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.