बिहारशरीफ, जून 10 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव में बदमाशों ने रिटायर्ड दारोगा रामचंद्र प्रसाद को पीटकर जख्मी कर दिया। उन्होंने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने व रुपये छीनने की प्राथमिकी करायी है। प्राथमिकी के अनुसार हिलसा से घर लौट रहे थे। अकैड़ गांव के पास बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। पिस्तौल सटाकर धमकी दी। लाठी व लोहे की रॉड से पीटकर जख्मी कर दिया। उन्होंने जेब से 15 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बदमाशों ने पूर्व में उनसे 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इस मामले में उन्होंने थाने में मामला भी दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (चंडी से सरफराज आलम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...