बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जैतीपुर मोड़ के पास एक होटल से मधुबनी जिला की युवती व युवक को बरामद किया गया है। युवती मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 14 फरवरी को वह गायब हो गयी थी। परिजनों ने स्थानीय थाना में एफआईआर करायी थी। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रहिका पुलिस से जानकारी मिली कि गायब युवती का लोकेशन जैतीपुर के एक होटल में बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दोनों को बरामद कर रहिका पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.