बिहारशरीफ, मार्च 7 -- चंडी। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चार लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। एई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गंगौरा के किशोर यादव अवैध रूप से बिजली जला रहे थे। इसी तरह, गौरी गांव से जेई मनीष कुमार ने बिरजू राम, रामानंद राम व चंचला देवी को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा है। सभी पर जुर्माना किया गया है। साथ ही एफआईआर भी करायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...