बिहारशरीफ, मई 7 -- चंडी। स्थानीय पुलिस ने एसएटीएफ के सहयोग से बाइक लूटकांड में फरार चल रहे इस्लामपुर थाना क्षेत्र के पचलोवा गांव निवासी रवि गोप उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को चंडी के टेढ़ी पुल के पास हुई लूट में वह आरोपित है। (चंडी से सरफराज आलम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...