बिहारशरीफ, मई 15 -- फोटो : चंडी सीओ - चंडी प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को टीपीडीएस गोदाम का ताला काटते कर्मी। चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में टीपीडीएस गोदाम का सील शुक्रवार को सीओ मो. नोमान की निगरानी में तोड़ा गया। गोदाम करीब 15 दिनों से सील था। खाद्य निगम के अपर जिला प्रबंधक पिंकू कुमार, सहायक प्रबन्धक गीतांजलि कुमारी की मौजूदगी में गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा का मिलान किया गया। सीओ ने कहा कि सिलाव की गोदाम मैनेजर चंडी के प्रभार में थी। सिलाव में गोदाम से अनाज गायब रहने का मामला सामने आने के बाद चंडी गोदाम का सील किया गया था। इससे राशन उठाव और वितरण कार्य प्रभावित हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...