बिहारशरीफ, मार्च 5 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव में बाइक से पानी लेकर आ रही महिला को धक्का लग गया। इस बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग भी की गयी। मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कलूठा नट ने बताया कि बुधवार की शाम उनकी बहू मन्ना देवी पानी लेकर आ रही थी। तभी तेजी से बाइक चला रहे अजय यादव के पुत्र कैला ने उनकी बहू को धक्का मारकर गिरा दिया। कुछ देर बाद वह दोबारा आया तो गली में धीरे गाड़ी चलाने के लिए कहा। इसी खुन्नस में गुरुवार की सुबह दर्जनों बदमाश उनके घर पर फायरिंग करने लगे। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में मुन्ना नट, फिरोज नट, विरोज नट और उषा देवी जख्मी हो गयी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुन्ना को बिहारशरीफ रेफर किया गया। उन्होंने 11 लोगों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.