चंडी में जनवितरण प्रणाली दुकानदार के निधन से शोक
बिहारशरीफ, मई 28 -- चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत के चंडीडीह गांव निवासी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नरेश पासवान की तबियत बुधवार की रात अचानक खराब हो गयी। अस्पताल ले जाने तक उनका निधन हो गया। मौत की खबर से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है। लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को चंडी गोदाम से राशन उठाव करने के बाद अपने क्षेत्र के लाभुकों को सूचना देने के लिए कोरुत गांव गये थे। शाम तक कोई दिक्कत नहीं थी। लाभुकों का फोन बार-बार आ रहा था कि राशन का वितरण कब होगा। इसी परेशानी में उनकी तबियत खराब हो गयी। डीलर संघ के प्रदेश नेता अम्बिका यादव, प्रखंड अध्यक्ष नरेशन पासवान, सचिव चंद्रशेखर प्रसाद, मुन्ना सिंह, गौतम कुमार, पिंटू कुमार, इन्द्रदेव कुमार, बैजू पासवान, चंद्रमणि प्रसाद, राजन पासवान, दीपक कुमार आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.