बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चंडीडीह गांव से चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक महिला है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क थी। गुप्त सूचना मिली के तुलसीगढ़ गांव में आपराधिक प्रवृति का एक युवक देखा गया है। छापेमारी कर तुलसीगढ़ के सन्नी कुमार को पकड़ा गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह चोरी करता है और जेवरों को चंडीडीह गांव के गौतम साव की पत्नी सोनी देवी के पास बेच देता है। उसकी निशानदेही पर सोनी देवी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर से पायल, ढोलना, मंगलसूत्र, लॉकेट समेत लाखों का सामान बरामद किया गया। उससे पूछताछ कर उसके गिरोह का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.