बिहारशरीफ, मार्च 27 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को रोते-बिलखते मृतक के परिजन। चंडी/हिलसा, हिन्दुस्तान टीम। चंडी थाना क्षेत्र के मकुंदन बिगहा गांव में शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी। मृतका लक्ष्मी प्रसाद की 53 वर्षीया पत्नी गीता देवी थी। परिजनों ने बताया कि सुबह में घर की सफाई करने के बाद महिला शौच के लिए निकली थी। घर के पास लगे पोल के स्टेक में पहले से बिजली प्रवाहित हो रहा था। महिला अनजाने में इसके सम्पर्क में आ गयी। करंट से झुलस गयी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.