बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- कर्मियों के साथ बैठक कर बीडीओ ने दिये निर्देश चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सत्यापन की गति बहुत धीमी है। इस काम को 15 जनवरी तक पूरा करना है। अभी तक प्रखंड के 17 हजार 998 में से मात्र 2696 आवेदनों के सत्यापन का काम ही पूरा हुआ है। बीडीओ राजदेव कुमार रजक लगातार कर्मियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक उनके निर्देश का असर नहीं दिख रहा है। सत्यापन कार्य को लेकर आवास सहायक व रोजगार सेवक की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी कर्मियों को हर दिन अपना टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही ईमानदारी व विभाग के निर्देशों पर मापदंड के साथ 15 जनवरी को इस काम को पूरा करना है। पीएम आवास के आवेदनों की जांच तीन स्तर पर होगी। कर्मियों को टारगेट के अनुसार काम नहीं करने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.