बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड में आवारा कुत्तों के झुंड से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सोमवार की शाम खरजम्मा गांव निवासी अनिरुद्ध तांती की पत्नी कारी देवी सामान लाने के लिए बाजार जा रही थी। तभी एसएच 78 पर जैतीपुर चौराहा के पास कुत्ते ने पैर में काट लिया। उनका इलाज कराया गया है। नगर पंचायत में जनवरी में अभियान चलाकर चार कुत्तों को रैबीज का टीका लगाया था। उसके बाद से अभियान सुस्त पड़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.