बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- तीन पुंज जली, किसानों को लाखों का नुकसान फोटो : चंडी आग-चंडी के मोकिमपुर गांव में शनिवार को जली हुई पुंज। चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव के बुचिपैन-गोमहार खंधा में शनिवार को खलिहान में आग लगने से धान से भरे तीन पुंज जलकर राख हो गये। करीब 14 बीघा खेत में उपजी 300 मन से अधिक धान जलकर बर्बाद हो गया। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक किसानों की मेहनत की कमाई जल चुकी थी। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि धनंजय जमादार के आठ बीघा, अमीरक जमादार व विद्याचंद कुमार के तीन-तीन बिघा खेत में उपजी फसल को पुंज में रखा गया था। शनिवार की सुबह किसी ने पुंज से आग की लपट निकलते देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। डायल 112 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.