औरंगाबाद, मार्च 24 -- दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव स्थित पोखरा पर आयोजित चंडी महायज्ञ के अंतर्गत श्रीसीताराम महायज्ञ सह श्रीराम कथा समारोह में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शामिल हुए। उनके आगमन पर यज्ञ समिति द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ मनुष्य को सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करता है और जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। सनातन परंपरा में यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.