हापुड़, मार्च 9 -- धर्मयात्रा सेवा समिति रजिस्टर पिलखुवा द्वारा चंडी मंदिर प्रांगण में 14वें महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए 301 जोड़ों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल, सभासद सचिन पुण्डीर, सभासद अंशुल मित्तल, विनय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राहुल मित्तल, लोकेश गर्ग, नीरज मित्तल और नितिन गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.