बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चंडी बाजार के कई संस्थानों में श्रम विभाग के दावा दलों ने छापेमारी की। इसमें वहां के चार संस्थानों में काम कर रहे पांच बाल श्रमिकों को छुड़ाया। चंडी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि छोटे बच्चों में किसी भी जगह या संस्थान में काम कराना गैरकानूनी है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। इन बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति के माध्यम से परिवार तक पहुंचाया गया। धावादल में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मयुरी सिंह, जय कृष्ण गुप्ता, अस्विनी कुमार, विनोद पांडेय व पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.