चंडी पुलिस निरीक्षण को दी भावभीनी विदाई
बिहारशरीफ, जून 8 -- फोटो : चंडी इंस्पेक्टर-चंडी के निवर्तमान सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी को सोमवार को विदाई देते लोग। चंडी, एक संवाददाता। सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम चंद्रवंशी को अस्थावां का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी। उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। आमलोगों, व्यवसायियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की। मुकेश सिंह, टुनटुन सिंह, दया यादव, सुधांशु, नरेश पासवान, सुबोध चंद्रवंशी आदि ने बताया कि उनका आमलोगों से मधुर संबंध रहा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में उनका पूरा योगदान रहा। उन्होंने अपनी कार्यशैली से लोगों के बीच अलग पहचान बनायी। श्री चंद्रवंशी ने चंडी के लोगों से मिले स्नेह, सहयोग व सम्मान के लिए उनका आभार जताया। यह भी पढ़ें- 3 थानों में नये अध्यक्ष,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.