बिहारशरीफ, जून 16 -- रिंग सिस्टम से बिजली, 4 सर्किट लाइन होंगी: चंडी ग्रिड को 132 केवी की चार सर्किट लाइनों के जरिए रिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इसे अस्थावां ग्रिड (220/132/33 केवी) और चेरन ग्रिड (132/33 केवी) से कनेक्ट किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- चंडी ग्रिड से बदलेगी पांच प्रखंडों की बिजली व्यवस्था : शैलेश कुमारलाइन बिछाने की जानकारी चंडी से चेरन के बीच करीब 20 किलोमीटर और अस्थावां के बीच 40 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा रही है। रिंग सिस्टम का फायदा यह कि अगर एक ग्रिड या एक सर्किट लाइन से सप्लाई में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो दूसरे ग्रिड व सर्किट लाइन से तुरंत बिजली चालू हो जाएगी।ट्रिपिंग समस्या का समाधान दूरी घटेगी तो नहीं होगी ट्रिपिंग : वर्तमान में चंडी और नगरनौसा के पावर सब स्टेशनों (पीएसएस) को हरनौत के चेरन ग्रिड से बिजली दी जाती ...