बिहारशरीफ, मार्च 12 -- सफाई कर्मियों की जांच कर दी गयी दवाई फोटो : चंडी शिविर-चंडी नगर पंचायत में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच के लिए लगाया गया शिविर। चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में गुरुवार को मेडिकल कैम्प लगाकर सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। 40 महिला सफाई कर्मियों की जांच के बाद उन्हें दवाई दी गयी। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंप लगाया गया था। जांच शिविर में महिलाओं का रक्तचाप, मधुमेह और आयरन की कमी से संबंधित जांच की गयी। दवाओं के साथ ही गर्मी को देखते हुए ओआरएस दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि चंडी रेफरल अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की। सफाई कर्मी स्वच्छता की दूत हैं। उनके स्वस्थ रहने से ही नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। मौके पर सीएचओ आदित्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.