बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- चंडी नगर पंचायत के बजट में शामिल होंगे जनता के सुझाव, 26 तक मांगी गई राय नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आम लोगों से मांगे प्रस्ताव प्रदूषण, अतिक्रमण और आय बढ़ाने जैसे 12 बिंदुओं पर दे सकते हैं अपना मशविरा कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमारी ने की अपील- शहर के विकास में भागीदार बनें लोग बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। चंडी नगर पंचायत ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार बजट को अधिक व्यावहारिक और जनहितकारी बनाने के लिए प्रशासन ने सीधे आम लोगों, व्यवसायियों और शिक्षण संस्थानों से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमारी ने बताया कि शहर के विकास के लिए कोई भी नागरिक 26 फरवरी तक अपने लिखित सुझाव कार्यालय में जमा करा सकता है। श...