देहरादून, अप्रैल 8 -- हरिद्वार। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह और फायर सर्विस चालक संजय कैंथुरा ने बुधवार को चंडी देवी मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी दी। साथ ही परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। इस दौरान किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी गई। कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया गया। ताकि आग की घटनाओं को समय रहते काबू किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...