हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। मां चंडी देवी मंदिर परिसर और आसपास फैली गंदगी को देखकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित नाराज हो गए। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के साथ मंदिर पहुंचे डीएम ने सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वन क्षेत्र में पड़े कूड़े-कचरे पर नाराजगी जताते हुए प्रभागीय वन अधिकारी को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीकेटीसी प्रबंधन और मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध और सुगम तरीके से दर्शन कराए जाएं। साथ ही सुरक्षा में तैनात सभी कर्मियों को वर्दी और आई कार्ड के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। यह भी पढ...