चंडी चौक वेंडिंग जोन में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हरिद्वार, जून 3 -- नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को चंडी चौक के निकट स्थित वेंडिंग जोन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने वेंडिंग जोन से बाहर तक फैले अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया और नगर निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। बुधवार को कार्रवाई के दौरान टीम को कुछ अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने अभियान का विरोध करते हुए नगर निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हालांकि अतिरिक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते अभियान बाधित नहीं हुआ और टीम ने निर्धारित कार्रवाई पूरी की। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के चंडीघाट क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा प्रशासन प्रशासन और नगर निगम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.