बिहारशरीफ, मई 6 -- फोटो : चंडी मौत-नीतीश कुमार का फाइल फोटो। चंडी, एक संवाददाता। रजरप्पा से लौटने के दौरान रजौली टोल टैक्स के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबतदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कार सवार चंडी थाना क्षेत्र के विरनावां गांव निवासी अरविंद प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की मौत हो गयी। गांव के ही धर्मराज यादव, लालटुस यादव, सूरज कुमार, महीप कुमार और रविकांत कुमार जख्मी हो गये हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल महीप ने बताया कि कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ। रजौली थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर रजौली पुलिस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.