चंडी के ट्रक चालक की सड़क हादसे में मौत
बिहारशरीफ, मई 28 -- पटना जिला के पिपरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के भीमसेन बिगहा गांव निवासी मदन राम के 25 वर्षीय पुत्र ट्रक चालक मुन्ना कुमार की बुधवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना पटना जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास हुई। हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि चंडी से बालू लाने के लिए वह अरवल की ओर जा रहा था। इसी दौरान डुमरी गांव के पास उसका ट्रक, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गाड़ी में ही फंस गया और उसकी मौत हो गयी। स्थानीय पुलिस ने पुलिस को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि वह मेहनती युवक था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। (चंडी से सरफराज आलम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.