चंडी के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बिहारशरीफ, मई 28 -- चंडी, एक संवाददाता। 27 एवं 28 मई को दीपनगर स्टेडियम में आयोजित छठे जिला एथलेटिक्स मीट में चंडी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में आकर्षण राज ने 60 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 वर्ग में आनंद कुमार ने पांच किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी, चंडी के बैनर तले प्रतियोगिता में भाग लिया। सेंटर मैनेजर अमित कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जतायी है। सचिव कुंदन कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। (चंडी से सरफराज आलम)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.