पटना, अप्रैल 11 -- शिक्षा विभाग ने नालंदा के चंडी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी को निलंबित कर दिया है। नालंदा के डीईओ से मिले अनुशंसा पत्र के आलोक में विभाग ने यह कार्रवाई की है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 16 मार्च को निगरानी ने संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। परिवादी ने शिकायत की थी कि बीईओ ने वेतन व वार्षिक वेतन वृद्धि के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की राशि बीईओ ने खुद लेने के बजाए शिक्षक के माध्यम से लिया। इस प्रकरण के बाद बीईओ बिना सूचना के गायब हैं। उसी के आलोक में विभाग ने पुष्पा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय पटना आरडीडीई कार्यालय होगा। वहीं दूसरी ओर विभाग ने दरभंगा के तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादु...