चंडीस्थान फीडर में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली
मुंगेर, मई 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के चंडीस्थान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को आज शुक्रवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग द्वारा 11 केभी चंडीस्थान फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस और पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। इस कारण 22 मई (शुक्रवार) को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।इन इलाकों पर पड़ेगा असर:विभाग के अनुसार, इस कार्य से मुख्य रूप से श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, भट्ट टोली एवं आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। सहायक अभियंता ने बताया कि पोल शिफ्टिंग का कार्य बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अनिवार्य है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते पानी का भंडारण व अन्य जरूरी काम निपटा लें। आपूर्ति बाधित रहने के कारण होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद प्रकट किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.