गया, मार्च 28 -- आमस की करमडीह पंचायत स्थित चंडीस्थान देवी मंदिर का 10वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालु माता रानी का प्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश गुप्ता, शेखर चौरसिया व सुरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। उमेश वर्णवाल, मनोज वर्णवाल, अनिल सिंह सहित कई स्थानीय लोग दिन-रात जुटे हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...