हरिद्वार, मई 22 -- हरिद्वार, संवाददाता। चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को को मां चंडीदेवी मंदिर परिसर और आसपास स्थित छह कैंटीन व ढाबों पर छापेमारी की गई। इस दौरान चंडीदेवी मंदिर परिसर में अंजनी देवी कैंटीन बिना फूड लाइसेंस चलता पाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के आदेश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला जांच के लिए तैयार खाद्य पदार्थ और खाद्य तेल के कुल दो नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- चंडीदेवी मंदिर परिसर में बिना फूड लाइसेंस के चल रही कैंटीन को नोटिस जांच में मंदिर परिसर स्थित अंजनी देवी कैंटीन बिना फूड लाइसे...