हरिद्वार, मार्च 1 -- श्यामपुर पुलिस ने चंडीघाट स्थित गौरीशंकर पार्किंग के पास एक युवक को 10.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आजम पुत्र नूरहसन निवासी बूढाहेड़ी पथरी के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में खानपुर थाने में एनडीपीएस ऐक्ट और पथरी थाने में गैंगस्टर ऐक्ट में मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नवीन चौहान, कांस्टेबल अनिल रावत, कांस्टेबल विनीत कुमार एवं एएनटीएफ टीम हरिद्वार शामिल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.