चंडीगढ़ से आ रहे बीमार युवक की रास्ते में मौत
आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छिड़ी गोपालपुर गांव के एक युवक की शुक्रवार की दोपहर संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह ठेकेदार के साथ मजदूरी करने के लिए तीन माह पूर्व चंडीगढ़ गया था। बीमार होने की सूचना पर परिवार के लोग उसे लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के छिड़ी गोपालपुर गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम घर पर ही रहते थे। तीन माह पूर्व ठेकेदार के साथ चंढीगढ़ में मजदूरी करने के लिए थे। तीन दिन पहले चंडीगढ़ से एक मजदूर ने परिजनों को फोनकर बताया कि घनश्याम की तबियत ठीक नहीं है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस पर भाई दिनेश परिजनों के साथ घनश्याम को लेने के लिए चंडीगढ़ अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में घनश्याम अकेले बेड पर पड़े थे। दिनेश बीमार भाई घनश्याम को एंबुलेंस से लेकर आजमगढ़ आ रहे थे। शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.