मऊ, मार्च 25 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। चंड़ीगढ़ शहर के मालवा के ग्वाला नगर कालोनी में रह रहे स्थानीय रतनपुरा के ग्राम पंचायत बिसुकिया निवासी सुनील चौहान की पत्नी रीना चौहान की दो दिन पूर्व अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। विवाहिता का शव बुधवार की शाम को आने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार तमसा नदी के ढैंचा में किया गया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा ग्राम पंचायत के बिसुकिया निवासी सुनील चौहान अपनी पत्नी रीना चौहान के साथ दस साल से चंडीगढ़ शहर के मालवा के ग्वाला नगर कालोनी में रहता था। वह वहां पर कारपेंटर का काम करता था। सुनील की शादी 14 वर्ष पूर्व बलिया जिले के परसिया ग्राम पंचायत निवास...