बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। कालेज की कक्षा 5वीं की छात्रा ने चंडीगढ में आयोजित टेलेंट का महासग्राम टीवी रियलिटी शो किसमे कितना है दम के ग्रैंड फिनाले डांस प्रतियोगिता में भाग लेकर लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज प्रबंधक डा. राजकमल धामा ने छात्रा को सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम में राजेश कुमार, प्रीति चौधरी, अक्षय नैन, अंजना, महिमा, रीना, गुलफ्शा और डांस अध्यापिका आँचल रामनारायण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...