नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बुधवार को चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस रूल्स 2026 के ड्राफ्ट का कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित नियमों के लागू होने से चंडीगढ़ की मेडिकल सेवाओं में पंजाब का तय हिस्सा कम हो जाएगा। पन्नू ने केंद्र सरकार से ड्राफ्ट की तत्काल समीक्षा करने और पंजाब के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।60:40 व्यवस्था में बदलाव का आरोप बलतेज पन्नू ने एक बयान में कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच पहले 60:40 का प्रबंध था। इसमें पंजाब का हिस्सा 60 प्रतिशत और हरियाणा का 40 प्रतिशत था। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित नियमों के तहत 40 प्रतिशत मेडिकल ऑफिसरों की सीधी भर्ती यूटी कैडर के अंतर्गत की जाएगी, जबकि शेष 60 प्रतिशत पद दोनों राज्यों के बीच बांटे जाएंगे। इससे पं...