सहारनपुर, जुलाई 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्य के कारण 20 से 25 जुलाई तक अलग-अलग चरणों में चार-चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदले जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे अंबाला मंडल यशनजीत सिंह ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर छत के ऊपर बैलेंस लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 20 से 22 जुलाई तथा 23 से 25 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 10:10 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 20 से 22 जुलाई तक प्ल...