चंडीगढ़ से रुपईडीहा जा रही बस सीज, क्षमता से अधिक मिलीं सवारियां
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- वाहन चेकिंग के दौरान एक बस को रुकवाकर चेक करने पर परिवहन विभाग के अधिकारी व एआरएम भी दंग रह गई। बस में क्षमता से दो गुनी सवारियां बैठी मिलीं। यह बस चंडीगढ़ से रुपईडीहा जा रही थी। बस को सीज करने के बाद सवारियों को वैकल्पिक वाहन से उनके गंतव्य तक भेजा गया। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार को एआरएम गीता सिंह के साथ वाहनों की जांच चल रही थी। इस बीच चंडीगढ़ से रुपईडीहा जा रही एक बस को रुकवाया गया। अधिकारियों ने जब सवारियों की संख्या गिनी तो होश उड़ गए। बस में 100 से ज्यादा सवारी मिलीं। यह भी पढ़ें- बस समेत दो वाहनों का चालान सवारियों को रुपईडीहा तक भिजवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बस चालक ने बताया कि वह चेकिंग टीम की लोकेशन लेकर के बस चला रहा था। गलत लोकेशन के कारण बस पकड़ में आ गई। प्रवर्तन अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.