मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रबंधन ने मंगलवार को स्पेशल आरक्षित ट्रेन का ऐलान किया। यह ट्रेन चंडीगढ़ से बरौनी जंक्शन के बीच चलाई गई है। बुधवार को यह ट्रेन बरौनी से वापसी करेगी। मुरादाबाद मंडल के प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मंगलवार की रात के 22 बजे चंडीगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 04538 सहारनपुर होते बुधवार की सुबह 06:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। 10 मिनट रुकने के बाद बरेली, लखनऊ रायबरेली के रास्ते बुधवार-गुरुवार की तड़के 3:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04537 बारह नवंबर को बरौनी से चलकर अगले दिन 6:40 बजे मुरादाबाद आएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: भीड़ को देखते हुए बरेली होकर चंडीगढ़-कटिहार स्पेशल यह भी पढ़ें- Delhi News: छठ के लिए प्रतिदिन चलाई जा रही 30...