मेरठ, मार्च 23 -- चंडीगढ़ में एक अधिकारी के घर से चोरी हुए दस लाख के गहने और पांच लाख की नकदी को पंजाब पुलिस ने मवाना के गांव कुड़ी कमालपुर में दबिश देकर गेहूं के खेत से गड्ढा खोकर बरामद किया है। पुलिस ने करीब 10 घंटे तक मवाना में रहकर चंडीगढ़ से लाए गए आरोपी युवक और युवती से पूछताछ कर माल को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ निवासी संदीप कुछ समय पहले थाना एसएएस नगर क्षेत्र में एक अधिकारी के घर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने घर से लगभग छह लाख की नगदी और करीब 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद आरोपी ने चोरी का सामान मवाना के गांव कुड़ी कमालपुर में अपनी बुआ अनीता के यहां छिपा दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस ने संदीप और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस टीम आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.