सहारनपुर, दिसम्बर 28 -- सहारनपुर। घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। इसका असर सहारनपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर देखने को मिला। कई ट्रेनें घंटों की देरी से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के अतिरिक्त पिलखनी में ब्लॉक के कारण भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 11:10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन सात घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 06:40 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 14662 शालीमार एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 07:05 बजे था, जो दो घंटे 40 मिनट की देरी से 09:45 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-दिल्ली एक्सप्रेस सुबह 09:10 बजे के बजाय करीब दो घंटे की देरी से 11:08 बजे पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.