नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार शाम करीब पांच बजे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दफ्तर के बाहर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देने से वहां अफरा तफरी मच गई। यह धमाका सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुआ। धमाके की आवाज दूर तक सुनायी दी। हालांकि, इस धमाके में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कोई भी शख्स जख्मी नहीं हुआ है लेकिन धमाके के कारण वहां खड़े वाहनों को मामूली नुकसान भी पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे गए और तहकीकात शुरू कर दी गई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, मौके पर से छर्रे बरामद किए गए हैं। पंजाब बीजेपी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...